हिंदी की कक्षा में अक्सर हमें ,
रिक्त स्थानों की पूर्ति करने को कहा जाता था...
और हम बड़े चाव से ,
सटीक शब्दों से ,
पूरा कर देते थे दिए गए अधूरे वाक्य को !
आज... जब तुम चले गए हो ,
और
तुम्हारा स्थान रिक्त हो गया है ...
कैसे पूर्ति करूँ उस अभाव की ?
कागज़ और जीवन में यही तो फर्क है ,
कागज़ को शब्द मिल जाते हैं ,
जीवन रह जाता है -
अकेला , असहाय , अपूर्ण , रिक्त ...!!!
- संकर्षण गिरि
बहुत सही गिरी जी ..
जवाब देंहटाएंरिक्त स्थान भरना बहुत ही मुश्किल है
माँ -पिता का प्यार हो ...या दोस्तों की चुहलबाजी
rikht sthan bharna hota to hum kuch v bhar dete,
जवाब देंहटाएंpar tujhe bhara tha jeevan me khushi k liye,
shayad gam ko bhul gaya tha main majak samajh kar,
jindagi ne dobaara prashna pooch diya .......
ab kaise bharu teri jagah ko ek sapna samjh kar
वाह संकर्षण गिरि साहब , बहुत ही सुन्दर और भावुक प्रस्तुति !
जवाब देंहटाएंAaplogo ke protsaahan ke liye shukriya... Aisi koshish aage bhi zaari rahegi...
जवाब देंहटाएं