MyBlog


View My Stats सभी संदेश दिखाएं
अगस्त्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 मई 2010

वहम



अँधेरे को अंजुरी में भर कर
होठों से लगा लिया है मैंने !

पी रहा हूँ अँधेरा ,
ठीक उसी तरह
जैसे महर्षि अगस्त्य ने
समुद्र को पी कर बुझाई थी प्यास अपनी

छा गया उजाला मेरे आस पास
मालूम हो गया मुझे ठिकाना मेरा !

लेकिन साथ ही
कहीं गुम भी हो गया हूँ मैं ,
मेरे भीतर के अँधेरे ने
छीन ली है पहचान मेरी
मारा - मारा ढूँढता फिरता हूँ मैं स्वयं को ही !

और उम्मीद का दीया है
कि
जलने का नाम नहीं लेता ,
विश्वास की बाती कहीं खो गयी है शायद ...


मुझे लगता है -
आस पास का उजाला
वास्तव में अँधेरे का ही मायावी रूप है !

जब तक ह्रदय रौशन हो जाए ,
रौशनी महज एक वहम है ,
आँखों का फरेब है ,
दरख़्त पर लटकता हुआ आसेब है !


-- संकर्षण गिरि